चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले को किया पुरस्कृत

फारबिसगंज. बिहार राज्य भारत स्काउट- गाइड अररिया के फारबिसगंज अनुमंडल इकाई की ओर से को बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय प्लस टू ली अकादमी के खेल मैदान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर बिहार दिवस पर चित्रकला का प्रदर्शन किया. उत्कृष्ट चित्रकला बनाने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया गया. चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी कुमारी,द्वितीय स्थान काजल कुमारी व अभिषेक कुमार,तृतीय स्थान अंशुमन और आदित्य कुमार झा ने प्राप्त किया. इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त सह राज्य संयुक्त सचिव बैजनाथ प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दिवस 2026 का थीम है उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार ” जिसका उद्देश्य शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी उन्नति और हर नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाना है. इस अवसर पर स्काउट मास्टर मो शाहिद आलम,मो सबदुल, प्रेम कुमार, राज्य पुरस्कार से सम्मानित स्काउट अंश कुमार, विशाल कुमार, ज्योति कुमारी, आदित्य कुमार झा, सोनू कुमार,सिमरन कुमारी, साक्षी, माही, रिया,रचना कुमारी, विशाखा कुमारी, प्रीति कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >