निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री का किया स्वागत

पूर्व मंत्री ने पैक्स अध्यक्ष को जीत की बधाई

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर से लगातार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष प्रीति लाल यादव ने शनिवार को पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल के निवास बटराहा में माला पहनाकर स्वागत किया. पूर्व मंत्री श्री मंडल ने नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को जीत की बधाई दी और पैक्स अध्यक्ष के रूप में किसानों को कृषि क्षेत्र की जानकारी देने, कृषि क्षेत्र में हो रहे सरकार के कार्यों की जानकारी समय समय पर किसानों को देने की बात कही. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर, दिलीप यादव, परमानंद यादव, माधव कुमार यादव, प्रकाश कुमार यादव, सुरेंद्र यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >