उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक सम्मानित

सभी शिक्षकों को दिया सहभागिता प्रमाण पत्र

सिकटी. राज्य स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 प्रखंड के बोकंतरी पंचायत के सिकटी विद्यालय कव्वाली टोला प्राथमिक के प्रभारी प्रधान शिक्षक मो शाहनवाज आलम ने राज्य स्तर पर उर्दू विषय से मेले में पांचवां स्थान प्राप्त किया. प्रभारी शिक्षक ने कहा कि विगत 10 व 11 मार्च को एससीईआरटी द्वारा पटना में आयोजित राज्य के 38 जिलों से 300 से अधिक शिक्षकों ने कार्यक्रम में अलग-अलग विषयों में अपने टीएलएम का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक को सम्मानित किया गया. वहीं सभी शिक्षक को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >