युवक से मारपीट कर एक लाख रुपये लूटने का आरोप

मारपीट के बाद बीच सडक पर छोड कर भागे बदमाश

जल जमाव के कारण हुए विवाद में चोटिल हुआ है युवक, छिनतई की बात झूठी : थानाध्यक्ष अररिया. गुरुवार को गिट्टी-बालू का ऑर्डर देने जा रहे युवक से मारपीट कर बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिये. युवक के साथ मारपीट कर उसे अधमरा करके बीच सड़क पर छोड़ दिया. घटना अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के झमटा गांव की है. वहीं पीड़ित युवक की पहचान ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के झमटा गांव वार्ड संख्या 11 निवासी मुर्शीद का पुत्र मो आहबाज (25) के रूप में हुई है. मारपीट में जख्मी युवक की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसके बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया. पत्नी राही ने कहा कि वे बाइक लेने दोस्त के घर जा रहे थे कि रास्ते में उसके ही झमटा गांव के वार्ड संख्या 12 के रहने वाले खुर्शीद के बेटे मासूम व आलमख्तूर ने उनका रास्ता रोक लिया. दोनों बदमाशों मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित के पास मौजूद एक लाख रुपये कैश लूट लिये. इसी बीच ग्रामीणों की नजर पीड़ित आहवाज पर पड़ी. ग्रामीणों ने कॉल कर परिजनों को घटना की सूचना दी. जख्मी आहवाज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. युवक के बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया. जहां गंभीर हालत में इलाज जारी है. सड़क पर पानी लगने के कारण उत्पन्न हुआ विवाद सड़क पर पानी लगने के कारण पड़ोसी से विवाद उत्पन्न हुआ. इस दौरान पड़ोसी ने उक्त युवक को एक जोरदार तमाचा जड़ा. जिससे युवक संभल नहीं पाया व पास में खड़े दीवार से टकरा गया. जिससे उसका सर फट गया है. मामले में घायल युवक के परिजन घटना को अलग दिशा में जोड़ में रहे हैं. स्थानीय मुखिया से भी बातचीत हुई है. उन्होंने भी यही जानकारी दी है. जिसका साक्ष्य मेरे पास मौजूद है. रंजीत कुमार, थानाध्यक्ष , ताराबाड़ी थाना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >