खेल प्रतिभा खोज अभियान का आयोजन

छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

-7- प्रतिनिधि, जोकीहाट बिहार सरकार बच्चों में खेल प्रतिभा उभारने व प्रतिभाशाली बच्चों की खोज के लिए विद्यालय में खेल प्रतिभा खोज अभियान चला रही है. इसी कड़ी में शनिवार को प्रखंड के माध्यमिक विद्यालय भंसिया जोकीहाट में खेल प्रतिभा खोज का आयोजन प्रधानाध्यापक नैयर आलम की निगरानी में आयोजित किया गया. साइंस शिक्षक शैलेश दत्त ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मसाल 2024-25 अंतर्गत बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज का आयोजन किया गया. इस क्रम में छात्र-छात्राओं में छिपी खेल प्रतिभा को परखा गया. अलग-अलग खेलों में बच्चों ने शानदार जलवा दिखाया. खेल प्रतिभा खोज में अव्वल रहे बच्चों को चिह्नित किया गया ताकि जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होकर अपने विद्यालय का नाम रोशन कर सके. मौके पर प्रधानाध्यापक नैयर आलम, खेल प्रमुख मोइज, विद्यालय के शिक्षक हसीबुर्हमान, सतीश कुमार, राना आफरीन, रुद्रानी पांडे, अभिषेक कुमार, महेश कुमार उपस्थित थे. जबकि प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में तकसीर, शशि, सूरज, तहजीब, कैफ, फलक, मनसूबा, सबाहत, रुकैया आदि ने भाग लिया. नैयर आलम ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के महत्ता पर प्रकाश डाला। खेल से होने वाले कई लाभ से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >