भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

विजेता को किया सम्मानित

अररिया. महान देशभक्त विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर गुरुवार को भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की जिला इकाई मेरा युवा भारत के सौजन्य से सेटिस्फाइड गाइडेंस कोचिंग सेंटर, जयप्रकाश नगर अररिया में जयंती समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में सावरकर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर युवाओं के बीच भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में प्रणव कुमार ने प्रथम, प्रीति कुमारी ने द्वितीय और कोमल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. तीनों विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि कोचिंग निदेशक ब्रजेश कुमार और विशिष्ट अतिथि रविन्द्र कुमार यादव के हाथों विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में युवा स्वयंसेवक मनीष कुमार पासवान, पप्पू कुमार पासवान, एमटीएस राम कुमार सहित अन्य युवा शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >