नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पथराहा पंचायत में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसका संयोजन प्राधिकार के पारा विधिक सेवक (अधिकार मित्र) विनय कुमार ठाकुर ने किया. शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों व सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की ””चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज़ स्कीम-2024”” व बाल विवाह उन्मूलन के लिए आशा अभियान पर विशेष चर्चा की गई. इसके अलावा, साल 2025-2026 के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए चलाई जा रही सोशल वेलफेयर स्कीम्स व मीडिएशन कैंपेन 2.0 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सज्जाद सबा, सरपंच बीवी नजमुन, ग्राम कचहरी सचिव सुशील राम, विकास मित्र किरण कुमारी, डाटा आपरेटर मानसी कुमारी, पंच लतिफन, स्वच्छता पर्यवेक्षक इस्तियाक आलम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
लोगों को दी कानूनी जानकारी
