शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

अभिभावकों ने दिये कई सुझाव

:36- प्रतिनिधि, अररिया शहर के वार्ड संख्या 08 राम मनोहर लोहिया पथ पुरानी बस स्टैंड के समीप जगदीश मिल परिसर में अवस्थित शिक्षण संस्थान शिशु शिक्षा सदन सह डॉ सीवी रमण एकेडमी में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. आयोजित गोष्ठी में मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय में बच्चों को दी जा रही शिक्षा की तारीफ करते हुए उसमें कुछ आवश्यक सुधार करने व बच्चों को कैसे और अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जा सकता है इस पर अपने अपने विचारों व सुझावों को विद्यालय के निदेशक व शिक्षकों के समक्ष रखा. गोष्ठी के दौरान अभिभावकों के दिये गये विचारों व सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद विद्यालय के निदेशक सूर्यनारायण गुप्ता ने कहा कि अभिभावकों ने जो महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया है वह सराहनीय है उस दिशा में काम किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >