सेमीकंडक्टर डिवाइसेस व सर्किट कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में प्रमाणपत्र का वितरण

16-प्रतिनिधि, सिमराहा फणीश्वरनाथ रेणु इंजीनियरिंग कॉलेज सिमराहा में एसपीएनआरइसी सेमीकंडक्टर डिवाइसेस व सर्किट डिजाइन पर एक पोस्ट कांफ्रेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें प्रतिभागियों को सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्रक्रिया, हार्डवेयर डेवलपमेंट, एम्बेडेड सिस्टम, आइसी और पीसीबी डिजाइन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. कार्यशाला में सामिल डॉ एस सादिक अनवर संकाय, सहायक प्रो डॉ गुफरान अहमद, डीईआई आगरा ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लिया. सेमीकंडक्टर डिवाइसेस व क्रिस्टलाइन सोलर सेल्स के मॉडल्स पर गहन चर्चा की. कार्यशाला का समापन बीसीएसटी द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र के साथ हुआ. इस सत्र की अध्यक्षता प्रो आमिर सोहेल ने की. जबकि संस्थान के संरक्षक व प्राचार्य डॉ एके ठाकुर ने सभी मुख्य वक्ताओं का आभार व्यक्त किया. आयोजन सचिव डॉ रितेश कुमार ने समापन टिप्पणी दी. इसके बाद प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य वक्ताओं, शोध पत्र प्रस्तुतकर्ताओं, समन्वयकों, स्वयंसेवकों व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम के अंत में प्रो स्वीटी कुमारी ने वोट ऑफ थैंक्स दिया. सभी आयोजकों, वक्ताओं व प्रतिभागियों के सहयोग की सराहना की. इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ रितेश कुमार, प्रो आमिर सोहेल, प्रो स्वीटी कुमारी, प्रो फरहान अली, प्रो. राज कुमा��� शर्मा, प्रो. मोहम्मद नादिर, प्रो. धर्मेंद्र कुमार, प्रो. अमित रंजन, प्रो. प्रियतम कुमार, प्रो कृष्णानंद मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >