स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

विद्यालय में राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

कुर्साकांटा.राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार को यूएमएस पहुंसी में खेलकूद के साथ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बीडीओ नेहा कुमारी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी सह कवयित्री सरोजनी नायडू की जयंती के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्कूली छात्रों के बीच खेलकूद के साथ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेलकूद में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगोयुक्त टी शर्ट व कैप से पुरस्कृत किया गया तो दौड़ प्रतियोगिता में सफल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो युक्त ट्रेक शूट से पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक सीताराम सिंह, महिला पर्यवेक्षिका सत्यम कंचन, निभा भारती, जयंती विश्वास, सभी शिक्षक व स्कूली बच्चे मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >