सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

जोकीहाट. जोकीहाट पलासी मुख्य सड़क पर सिमरिया पंचायत के अरतिया गांव के निकट रविवार को दो बाइक की भीषण टक्कर में नगर पंचायत जोकीहाट वार्ड संख्या चार के 62 वर्षीय अरुण भगत पिता स्व हजारी भगत की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कोशिश की. लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. जानकारी के अनुसार अरूण भगत बाइक से पलासी की ओर जा रहे थे. इस बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहा बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी. जिससे वह घटनास्थल पर लहुलुहान हो गये. आसपास के लोगों की मदद से उन्हें रेफरल अस्पताल जोकीहाट में भर्ती कराया गया. लेकिन स्थिति दयनीय होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया. लेकिन वहां से भी रेफर कर दिया गया. हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. पूर्व विधायक शाहनवाज आलम, जयप्रकाश भगत, रंजीत भगत आदि ने घटना पर दुख व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >