जोकीहाट. जोकीहाट थाना परिसर में शुक्रवार को उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज 04 कांडों में जब्त करीब एक हजार लीटर विदेशी शराब शुक्रवार की संध्या नष्ट की गयी. यह कार्रवाई जिलास्तर से गठित उत्पाद विभाग की टीम की निगरानी में संपन्न किया गया. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी. उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा व आगे भी छापेमारी तेज की जायेगी. जबकि आम लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है. मौके पर सब इंस्पेक्टर गोविंद राम, सब इंसपेक्टर विमलेश पांडे, सूर्यानंद भारती, दीपक कुमार के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
थाना में एक हजार लीटर शराब की नष्ट
लगातार जारी रहेगा तस्करों के खिलाफ अभियान
