दूसरे दिन एक अभ्यर्थी ने किया नामांकन

छह पदों के लिए होगा संगठनात्मक चुनाव

फारबिसगंज. फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सत्र 2026 -29 के लिए पांच अप्रैल को होने वाले चुनाव को ले कर नामांकन तिथि के दूसरे दिन महज एक प्रत्याशी शंकर प्रसाद साह ने सचिव पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. इस मौके पर उनके साथ उनके प्रस्तावक अमरेंद्र नारायण प्रसाद व समर्थक राज कुमार साह मौजूद थे. मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबड़ीवाला व सहायक चुनाव पदाधिकारी मो जासीम व अजीत कुमार झा ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी है. गौरतलब है कि कुल 06 पदों के लिए होने वाले इस संगठनात्मक चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल हीं है. यह उम्मीद की जा रही है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी उम्मीदवार अंतिम दिन हीं अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश कुमार साह की पूरानी टीम सभी पदों के लिए अपना नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को 11:00 बजे दाखिल करेगे जिसकी घोषणा वे लोग कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >