गृह रक्षक वाहिनी के सभी पदों पर हुआ नामांकन, अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीते बबलू झा

सचिव व उप सचिव पद पर दो-दो नामांकन किये गये हैं

अररिया. बिहार गृह रक्षक वाहिनी संघ (होमगार्ड) के सभी पदों के कार्यकाल पूरा होने पर अब नामांकन शुरू हो गया है. पटना से आये संघ के चार सदस्यीय टीम में शामिल पर्यवेक्षक देशबंधु आजाद ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि 10 चरणों में बिहार के सभी जिलों में संघ के सभी पदों पर नामांकन कराया जाना है. जिसमें हरेक दिन चार जिलों में नामांकन होना तय हुआ है. इसी दौरान अपने चार सदस्यीय टीम में शामिल पर्यवेक्षक देशबंधु आजाद ने बताया कि उनके अलावे पटना से उनके साथ सहयोगी सह संगठन सचिव बटेश्वर राम, कोषाध्यक्ष शिवली गुप्ता व चालक के साथ अररिया पहुंचे हैं. जहां कृषि बाजार समिति अररिया (पुरानी पुलिस लाइन) में सभी सात पदों पर नामांकन कराया गया है. जिसमें अध्यक्ष पद पर दो नामांकन हुए व रामराज सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इस कारण अध्यक्ष पद पर अभय झा उर्फ बबलू झा निर्विरोध चयनित हुए हैं. वहीं अररिया संघ के उपाध्यक्ष के चार पद पर 07 नामांकन हुआ है. सचिव व उप सचिव पद पर दो-दो नामांकन किये गये हैं. जिसमें उप सचिव का दो पद है, एक ने नामांकन वापस ले लिया है. संगठन सचिव के चार पद हैं. जिसपर सात उम्मीदवार हैं. कोषाध्यक्ष के 01 पद 02 उम्मीदवार हैं. कार्यालय सचिव के 02 पद पर 04 उम्मीदवार ने नामांकन कराया है. पर्यवेक्षक देशबंधु आजाद ने बताया कि अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी प्रत्येक पदों पर चुनाव होना तय है. सभी पदों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित करा दिए गए हैं. मतदान बैलेट पेपर के द्वारा होना है. पूरे पारदर्शिता के साथ गुप्त मतदान कराया जायेगा. जो साथी हमारे जीतेंगे, वें उस पद के हकदार होंगे. सात ही उपविजेता रहे साथी भी संघ में बराबर बने रहेंगे. संघ में हार-जीत नहीं, कोई भेदभाव नहीं, अपनी मांगों के साथ सरकार से अपने संघर्ष की लड़ाई लड़ते रहेंगे. सारे गृहरक्षक सभी भेदभाव भूलकर संघ के साथ हमेशा बने रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >