पोखर में मिला नवजात का शव

शव देखने उमड़ी लोगों की भीड़

अररिया. जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना एक बार पुनः हुई. जब एक मां ने अपने नवजात शिशु को एक पोखर में फेंक दिया. जब स्थानीय लोगों की नजर पोखर में पड़े नवजात के शव पर पड़ी तो देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. जिसमें स्थानीय लोगों ने बैरगाछी थाना पुलिस को सूचना दी. जहां स्थानीय पुलिस ने नवजात के शव को पोखर से बाहर निकाला. शव के निकलते ही लोगों की आंखें आश्चर्यचकित हो गयी. जब नवजात के पेट पर अस्पताल द्वारा एक पर्ची लगायी गयी थी. जिसमें बॉर्न ऑन में महिला का नाम लिखा हुआ है. पता व लिंग में फीमेल लिखा हुआ है. वहीं नवजात शिशु की उक्त हालात में शव मिलने से तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी. इस मामले में बैरगाछी थानाध्यक्ष ने बताया कि नवजात के शव को पोखर से निकाल लिया गया है. जानकारी इकट्ठा की जा रही है व जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >