नेपाल में होली के दूसरे दिन चुनाव, प्रशासन ने होली घर पर मनाने का किया आग्रह

शराब की सभी दुकानों को शनिवार से किया बंद

जोगबनी. नेपाल में इस वर्ष लोग होली खुलकर नहीं मना पायेंगे. जिला प्रशासन कार्यालय, मोरंग ने कहा है कि होली के एक दिन बाद लोकसभा चुनाव होने के कारण होली के दिन सार्वजनिक सभाओं, समारोहों व संगीत कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी. इसलिए आम जनता से अपील की गई है कि वे घर पर रहकर ही होली मनाएं. मोरंग जिला प्रशासन कार्यालय के सहायक मुख्य जिला अधिकारी सरोज कोइराला के अनुसार, चुनाव संबंधी मौन अवधि के कारण इस वर्ष किसी भी प्रकार की सभा, समारोह या सार्वजनिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने लोगों से होली के दिन सामूहिक समारोह, नृत्य कार्यक्रम, डीजे व अन्य गतिविधियों का आयोजन न करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि चुनाव भी एक तरह का राष्ट्रीय त्योहार है. इसलिए हम जिले के सभी निवासियों से अपेक्षा करते हैं कि वे होली को घर पर ही सुरक्षित व गरिमापूर्ण तरीके से मनाएं. कोइराला ने कहा कि मौन अवधि के दौरान आचार संहिता के विरुद्ध कोई भी गतिविधि पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी. वहीं चुनाव को लेकर नेपाल में शनिवार संध्या से ही सभी शराब की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है. खासकर सीमा से लगे शराब की दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. गौरतलब है कि नेपाल में चुनाव को देखते हुए 72 घंटे पूर्व ही सीमा को सील कर दिया जायेगा. वहीं रविवार को बिहार से नेपाल छुट्टी मनाने जाने वालों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि वे चुनाव के समय नेपाल न जायें. यदि नेपाल जा भी रहे हैं तो रविवार को ही लौट आयें. नहीं तो चुनाव तक उन्हें नेपाल में ही फंसे रहना पर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >