नरपतगंज में नाबालिग छात्रा अपहरण कांड का आरोपी गिरफ्तार, छात्रा की तलाश जारी

नरपतगंज थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में एक आरोपी फेकन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

Araria Kidnapping Case: नरपतगंज (अररिया). नरपतगंज थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में नामजद आरोपी फेकन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी को थाना क्षेत्र के मिरदौल पंचायत से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया.

मिरदौल से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिरदौल पंचायत वार्ड संख्या-11 निवासी फेकन यादव, पिता नंदेव यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

तीन लोगों के खिलाफ दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा के पिता के आवेदन पर नरपतगंज थाना कांड संख्या 172/2026 दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और छात्रा की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी फेकन यादव मिरदौल गांव में मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

छात्रा की तलाश और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जारी

Araria Kidnapping Case: थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि लापता छात्रा की बरामदगी तथा मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार यादव

संजीव कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. नरपतगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >