मुजफ्फरपुर ने विराटनगर को हराया

मैच को लेकर खिलाड़ियों में दिखा भारी उत्साह

जोगबनी. बुधवार की प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में मुजफ्फरपुर की टीम ने विराटनगर नेपाल की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. बुधवार को हुए मैच में विराटनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 08 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाया. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए विराटनगर कि टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई व ये मैच 17 रनों से हार गयी. वही मुजफ्फरपुर के हर्ष गिरी को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मुन्नीलाल यादव द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >