मल्टीप्लेक्स व शॉप का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

फारबिसगंज. एसडीओ रंजीत कुमार रंजन कृषि उत्पादन बाजार समिति विघटित फारबिसगंज परिसर में पहुंच कर उक्त परिसर में निर्माण हो रहे मल्टीप्लेक्स शॉप सहित परिसर में अवस्थित कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने जहां मल्टीप्लेक्स शॉप निर्माण कार्य करा रहे मौजूद संबंधित संवेदक को कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा. वहीं परिसर में अवस्थित कार्यालय का निरीक्षण के दौरान मौजूद कनीय कर्मियों को कार्यालय को सुसज्जित तरीके से सजाने व साफ सफाई कराने सहित कई आवश्यक व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में एडीओ के साथ अनुमंडल कार्यालय के सहायक शमशेर अंसारी,मो रागिब हाशमी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >