यज्ञ में पहुंचे सांसद, की सुख-समृद्धि की कामना

धार्मिक अनुष्ठान से मिलता है सकून

-3- प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौरगांव के मिल्की गांव में आयोजित श्री-श्री 1008 महा विष्णु यज्ञ में रविवार की संध्या सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने पहुंचकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की. सांसद श्री सिंह ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से आत्मीय सुकून मिलता है. इस भागम भाग वाली दिनचर्या में धार्मिक अनुष्ठान या फिर आध्यात्मिक कार्यक्रम स्थल में सुकून मिलता है. इस दौरान सांसद श्री सिंह ने यज्ञ को कुशलता पूर्वक संचालित करने को लेकर आयोजक समिति सहित ग्रामीणों की भूरी भूरी प्रशंसा की. मौके पर परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय झा, भाजपा नेता समरनाथ सिंह, लाल झा, मुखिया चंद्रानंद मंडल, समाजसेवी रेवती रमण, पूर्व मुखिया मनोज सिंह आनंद, मदन कुमार सिंह, पंकज माथुर, उमाकांत मंडल, जितेंद्र मंडल, जगत नारायण मंडल, पंकज कुमार मंडल, बलराम मंडल, धर्मनाथ मंडल, हिमांशु मंडल, केवल मंडल सहित ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >