घर से मोबाइल व नकदी की चोरी

पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

अररिया. नगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आयी है. नगर थाना क्षेत्र के रहिका टोला वार्ड संख्या 17 निवासी मो अरशद आलम के घर में बुधवार की रात्रि 03 बजे चोरों ने दो मोबाइल व नकद रुपये चुरा लिये. पीड़ित मो अरशद आलम पिता सफीक आलम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बुधवार की रात करीब 03 बजे वह अपने घर में सोए हुए थे. इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया. चोर ने घर के अंदर टेबल पर रखे दो मोबाइल फोन चुरा लिए. इसके अलावा घर में रखी साइकिल व पैंट की जेब से 07 हजार रुपये नकद भी चोर चुरा ले गये. सुबह आंख खुलने पर गेट खुला मिला तो घटना का पता चला. पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ नगर थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >