क्रिकेटर ऋषभ को विधायक ने किया सम्मानित

विधायक ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

1- प्रतिनिधि, जोकीहाट प्रखंड के केसर्रा पंचायत के पूर्व मुखिया नागेश्वर पासवान व बबीता कुमारी के पुत्र ऋषभ भारती के क्रिकेट अंडर 16 में टी-20 राज्यस्तरीय टीम में चयन की खबर से ऋषभ को बधाई देने वाले का ताता लगा है. शुक्रवार को विधायक शाहनवाज आलम उनके घर थुभड़ी गांव पहुंचे. विधायक युवा क्रिकेटर ऋषभ भारती को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. विधायक ने ग्रामीणों की उपस्थिति में खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे युवा ही समाज का नाम रोशन करते हैं. ऋषभ भारती से युवाओं को सीख लेनी चाहिए जो बिना संसाधन के ही क्रिकेट में अपने इलाके का नाम रोशन कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि ऋषभ राष्ट्रीय टीम की ओर से बल्लेबाज के रूप में चयनित हो मेरी शुभकामनाएं है. पुत्र के राज्यस्तरीय क्रिकेट के लिए चयनित होने पर पिता नागेश्वर पासवान, माता बबीता कुमारी व उनके परिवार वालों को बधाई दी. विधायक ने कहा कि ऋषभ भारती मेहनती और प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर हैं. इन्हें जब भी मेरी जरूरत होगी मैं उपलब्ध रहूंगा. मौके पर समाजसेवी लड्डन, बब्बू झा, मकतूब, सुनील शर्मा, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी उत्तमलाल पासवान, शहंशाह, तिलकचंद पासवान, वीरेन पासवान, दिलीप पासवान, सुरेश मांझी, परमानंद, मोतीचंद, मुदस्सिर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >