नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र की नया भरगामा पंचायत में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.

भरगामा. थाना क्षेत्र की नया भरगामा पंचायत में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. मामला सोमवार संध्या की बताई जा रही है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सदल-बल के साथ नया भरगामा पहुंच मामले का जायजा लिया. साथ ही भरगामा पुलिस ने मामले के आरोपित को आवेदन मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए फारबिसगंज भेज दिया गया है. वहीं मंगलवार को एफएसएल की टीम ने नया भरगामा पहुंच मामले की जांच की. पीड़िता के मां के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि सोमवार संध्या उसकी बेटी रोते व कांपते हुए उसके पास आयी. पूछने पर उसने बताया कि पड़ोसी मिथलेश शर्मा ने उसे बुलाकर उससे घर से हंसुआ लाने को कहा. जब उसकी बेटी हंसुआ लेकर दरवाजे पर गयी तो उसने उसकी बेटी का हाथ पकड़ कर खींच लिया व उसके साथ जोर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. घटना की सूचना पर पहुंची महिला पुलिस पदाधिकारी रूपा कुमारी ने भी पीड़िता से पूछताछ की. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >