ट्रैक्टर संचालकों ने खनन विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप

कहा-शीघ्र ही जिले के सभी ट्रैक्टर संचालकों से संपर्क कर संगठन की रूप रेखा की जायेगी तय

सिमराहा. सिमराहा थाना क्षेत्र के रमई स्थित मंगला चौक के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता गौरव चौधरी ने की. बैठक में ट्रैक्टर संचालकों ने खनन विभाग की मनमानियों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए ट्रैक्टर संचालकों को परेशान करने का आरोप लगाया. बैठक में ट्रैक्टर संचालकों ने कहा कि किसान अगर एक टेलर मिट्टी भी अपने खेतों से निजी कार्य के लिए ले जाते हैं, उसे भी परेशानी उठानी पड़ती है. इस दौरान ट्रैक्टर संचालकों ने एक संगठन की दिशा में पहल करने का निर्णय लिया. संचालकों ने कहा हर तरफ संगठन बना है. ट्रैक्टर संचालकों का भी एक संघ बने इस दिशा ठोस पहल शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इस दिशा में तेज गति से कार्य किया जायेगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिले के सभी ट्रैक्टर संचालकों से संपर्क कर संगठन की रूप रेखा तय की जायेगी. सरकार व वरीय अधिकारियों को इस दिशा में अवगत कराया जायेगा. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो रियाज, गुलशन ठाकुर, मो इकबाल, जयकांत मंडल, सुनील बहरदार, राजीव ठाकुर, अरमाज आलम, रूपेश कुमार मंडल, रंजीत कुमार सिंह, राकेश यादव, जोगिंदर सरदार, मो रज्जाक मो रफीक, सुमन कुमार, चंदन चौधरी, मंजय कुमार, मो मुमताज, कलानंद यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >