जाम की समस्या को लेकर नप को सौंपा ज्ञापन

जाम के कारण छात्रों को हाती है परेशानी

जोकीहाट. नगर पंचायत जोकीहाट में जाम, गंदगी व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. हाईस्कूल चौक से मुख्य बाजार तक जाने वाली सड़क पर रोजाना लगने वाले जाम और अतिक्रमण के कारण आम लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर यूथ स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर पंचायत जोकीहाट के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो शकूर व कार्यपालक पदाधिकारी अतीउर रहमान को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा है. यूनियन के अध्यक्ष हजरत मुमताज ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन प्लस टू हाई स्कूल एवं प्लस टू गर्ल्स बालिका उच्च विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं. इधर ज्ञापन प्राप्त होने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी अतीउर रहमान व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो शकूर ने छात्रों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने, जाम से राहत दिलाने और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. इस मौके पर मेराज खालिद, रागीब राही, महमूद कमर, साह फैसल, मेराज सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >