7- प्रतिनिधि, सिकटी प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बीडीओ परवेज आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में एलडीएम अखिलेश कुमार, उपप्रबंधक बीडी गुप्ता, जीविका बीपीएम समीउल हसन, सीडीपीओ अहमद रजा खा सहित कई बैंक मैनेजर शामिल हुए. बैठक में बैंक द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की चर्चा की गयी. सभी बैंक आरसीटी आवेदनकर्ता को लोन देकर प्रशिक्षण में भेजने, जीविका आरसीटी को सभी प्रकार का सहयोग करने पर अधिकारियों द्वारा मुख्य फोकस किया गया. एलडीएम ने बैंकों की उपलब्धि के संबंध में विस्तार से चर्चा की, साथ ही साथ इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य पूरा करने के संबंध में भी कई प्रकार की जानकारी दी. क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो बढ़ाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया. स्वच्छता हीं सेवा कार्यक्रम के तहत गांव को गोद लेकर स्वच्छता कार्यक्रम में बैंकों की भूमिका से भी अवगत कराया गया. साथ हीं विशेष भूमि सर्वेक्षण से संबंधित अंचल कार्यालय से समन्वय स्थापित कर कार्यों के निष्पादन पर बल दिया गया. बैंकों का प्रशासनिक कार्यालय के साथ आपसी समन्वय स्थापित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी. साथ हीं केसीसी सर्वे को लेकर कई प्रकार की जानकारियां साझा की गयी. ———- मनरेगा पीओ ने की कर्मियों के साथ बैठक पलासी. प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा सभा भवन पलासी में शुक्रवार को मनरेगा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पीओ रजनीकांत सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से पीओ श्री सिंह ने सभी ऑपरेटरों को निर्देश दिया है कि लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करें. साथ ही जोप कार्ड को अनिवार्य रूप से बनाने का निर्देश दिया गया है. इस क्रम में सभी पीटीए को संबंधित पंचायतों में निर्माणाधीन खेल मैदान कार्य को ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया है. मौके पर पीटीए राजेंद्र मालवीय, दिलीप कुमार साह, चंद्रशेखर मेहरा, संबंधित पंचायत के पीआरएस बैठक में मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
