बिहार दिवस पर जिले में होंगे कई कार्यक्रम

टाउन हॉल में होगा मुख्य कार्यक्रम

अररिया. बिहार दिवस के मौके पर 22 मार्च को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस मौके पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रभातफेरी से होगी. टाउन हॉल में विभिन्न सरकारी विभागों के माध्यम से स्टॉल व प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद दोपहर 12 बजे से रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. देर दोपहर तीन बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें जिले की स्थानीय प्रतिभाएं अपना कला का प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम की शुरूआत में प्रात: 6:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी. प्रभात फेरी हाई स्कूल अररिया से प्रारंभ होकर टाउन हॉल अररिया तक पहुंचेगी. इसके माध्यम से लोगों को सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य व सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित किया जायेगा. इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता व आम नागरिक भाग लेंगे. इसके बाद सुबह 11:00 बजे टाउन हॉल अररिया में कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया जायेगा. उद्घाटन सत्र में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल व प्रदर्शनी लगाये जायेंगे. इन स्टॉलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं, विकास कार्य, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि व रोजगार से संबंधित जानकारियां आम जनता तक पहुंचाई जायेगी. प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना व उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिये प्रेरित करना है. दोपहर 12:00 बजे से टाउन हॉल में रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों व संस्थानों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. रंगोली प्रतियोगिता में पारंपरिक व आधुनिक कला का समावेश देखने को मिलेगा, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में सामाजिक, पर्यावरणीय व सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रचनात्मक अभिव्यक्तियां प्रस्तुत की जायेंगी. दोपहर 3:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. टाउन हॉल अररिया में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य, संगीत, नाटक व लोक कलाओं की प्रस्तुति दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >