खड्गेश्वरी मंदिर में लगेगा महाभोग

गुरु पूर्णिमा पर दूर-दूर से आयेंगे नानू बाबा के भक्त

अररिया. गुरु पूर्णिमा को लेकर आगामी गुरुवार को मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में विशेष आयोजन किया जायेगा. गुरु पूर्णिमा को लेकर मां काली को महाभोग लगाया जायेगा. जिसमें नेपाल सहित अन्य राज्यों से हजारों भक्तगण नानू बाबा के शिष्य गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे. नानू बाबा के शिष्य अरुण मिश्रा ने बताया कि मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर गुरु की लंबी जीवन आयु की कामना सभी शिष्य करेंगे. इसके साथ ही मां खड्गेश्वरी महाकाली को महाभोग लगाया जायेगा. साथ ही मंदिर को भव्य रूप से सजाया भी जा रहा है. इस आयोजन में हजारों भक्तगण शामिल होगे. वहीं मां खड्गेश्वरी महाकाली को भव्य श्रृंगार किया जायेगा. साथ ही नानू बाबा के शिष्यों के द्वारा बाबा के घर पर दोपहर 12 बजे गुरुचरण पूजन भी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >