महा विष्णु यज्ञ का हुआ शुभारंभ

अष्टयाम सह संकीर्तन शुरू

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के मधुबनी में आयोजित श्री श्री 1008 महा विष्णु यज्ञ का शनिवार की संध्या रामचरित मानस पाठ के उपरांत सात दिवसीय अष्ट्याम संकीर्तन का विद्वान पंडित, आचार्य समेत आयोजक समिति के सदस्यों ने विधिवत फीता काटकर आध्यात्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया. आयोजक समिति के अध्यक्ष से मिली जानकारी अनुसार अष्ट्याम संकीर्तन में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल समेत कुल 31 कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है. जिसमें महिला कीर्तन मंडली भी शामिल है. इधर अष्टयाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा. आयोजक समिति ने बताया कि यज्ञ स्थल पर बना प्रतिमा निर्माण में मूर्तिकार की कलाकारी देखते ही बनती है. यज्ञ स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना है. इधर भव्य धार्मिक अनुष्ठान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर आयोजक समिति के सक्रिय सदस्य, स्थानीय ग्रामीण समेत आयोजक समिति से बनाया गया सैकड़ों की संख्या स्वयंसेवकों प्रदत्त जिम्मेदारी का निर्वहन करते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >