बथनाहा. बथनाहा थाना पुलिस ने शराब तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित कुसुम कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि आरोपित नरपतगंज के पलासी गांव का निवासी है, जिसके खिलाफ कांड संख्या 119/24 दर्ज था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार देर रात उसके पैतृक गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. पुलिस की इस मुस्तैदी से शराब माफियाओं में हड़कंप है.
शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
