शिविर में ट्रांसजेंडरों को दी विधिक जानकारी

नशे के दुष्परिणाम से कराया अवगत

अररिया. जिला मुख्यालय के शिवपुरी वार्ड संख्या 09 विषहरी मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन शनिवार को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के निर्देश पर किया गया. शिविर की अध्यक्षता करते हुए डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता जयकुमार यादव ने बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के योजना, अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर व्यक्ति, उनके पुनर्वास व न्याय प्रदान करने के लिए सितारा योजना-2023, नालसा (संवाद) योजना 2025, जमीनी स्तर पर जानकारी व पारदर्शिता पहल के लिए न्याय, नशा जैसे-स्नैक, शराब व अन्य नशीली पदार्थ का सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी. साथ ही उपस्थित लोगों को 13 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को सुलह-समझौते के आधार पर खत्म कराने की अपील की गयी. इसके अलावा मुफ्त कानूनी सहायता के अधिकार पर जागरूकता व हर बहिष्कृत मतदाताओं की समय पर अपील के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. इस मौके पर अधिकार मित्र-पीएलवी कुमोद कुमार पासवान, सरिता कुमारी (विकास मित्र), निशा किन्नर, ममता किन्नर, मुन्नी देवी, रेखा, संगीता देवी, हसीन, मो. मेराज, भुर किन्नर, मीरा देवी, दीपक कंजर, आशीष कुमार, धीरेंद्र कुमार, हरेराम पासवान, दिलीप ऋषिदेव, मुसहरू दास, रमेश राम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >