कुर्साकांटा में गुप्त सूचना पर कुआड़ी पुलिस की अलग-अलग जगहों पर छापेमारी, 7 गिरफ्तार : न्यायिक हिरासत में भेजे गये

कुआड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस आगे भी ऐसे अभियान जारी रखेगी.

कुर्साकांटा : कुर्साकांटा कुआड़ी पुलिस ने रविवार की शाम न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया. गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों के सात वारंटियों को गिरफ्तार किया गया.

अलग-अलग जगहों से हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में रंजीत साह, जगदीश साह, राजेश साह, मंगल तत्मा, किशन कुमार, गणेश यादव और प्रीत कुमार गुप्ता शामिल हैं. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया.

मेडिकल जांच के बाद भेजे गये जेल

सभी गिरफ्तार वारंटियों की मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर आगे भी छापेमारी और गिरफ्तारी का अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >