कुर्साकांटा बिजली चोरी के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अवैध बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर बिजली विभाग की छापेमारी में बिजली चोरी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत अवर प्रमंडल फारबिसगंज कोमल कुमारी ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग आरसी-डीसी के माध्यम से चोरी-छिपे बिजली का उपयोग कर रहे हैं. सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में कुर्साकांटा पंचायत के खेसरैल वार्ड संख्या 8 निवासी संतोष झा, पिता स्वर्गीय बैद्यनाथ झा तथा हरीरा पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी मुकेश कुमार मुखिया, पिता फुलमन मुखिया को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया.

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध कुर्साकांटा थाना में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. विभाग ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

छापेमारी दल में कनीय विद्युत अभियंता, पीएसएस कुर्साकांटा अरविंद कुमार तथा अन्य कर्मी शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Shruti Kumari

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >