सड़क के अभाव में उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना मुश्किल, बरसात में मरीजों की बढ़ी परेशानी

कुर्साकांटा के उप स्वास्थ्य केंद्र कुआड़ी जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण की मांग की।

कुर्साकांटा प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र कुआड़ी तक पहुंचने के लिए आज भी बेहतर सड़क उपलब्ध नहीं है. जर्जर पहुंच पथ और बरसात के दौरान जलजमाव के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है. जगह-जगह पानी भर जाने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती है.

ग्रामीणों ने डीएम से की सड़क निर्माण की मांग

स्थानीय लोगों भानु चंद्र गुप्ता, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र पासवान, अजनी राय, सरदार गोरख सिंह, विक्की सिंह, सीताराम चौधरी, बीरेंद्र गुप्ता, अमित साह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से उप स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाले पहुंच पथ का निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराने की मांग की है.

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र तक सुगम आवागमन सुनिश्चित होना जरूरी है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

पीएचसी प्रभारी ने माना समस्या

पीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र कुआड़ी जाने वाला पहुंच पथ जर्जर है. इसके कारण मरीजों को अस्पताल आने-जाने में कठिनाई होती है.

उन्होंने कहा कि इस संबंध में वरीय अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है. प्राप्त निर्देश के अनुसार पहुंच पथ निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

प्रमुख बातें

  1. उप स्वास्थ्य केंद्र कुआड़ी तक जाने वाला पहुंच पथ जर्जर.
  2. बरसात में जलजमाव से मरीजों की बढ़ी परेशानी.
  3. ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण की मांग की.
  4. पीएचसी प्रभारी ने समस्या स्वीकार करते हुए अधिकारियों को जानकारी देने की बात कही.
  5. बेहतर सड़क बनने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में मिलेगी राहत.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Shruti Kumari

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >