डीएलएसए सेक्रेटरी ने जाना बंदियों का हाल

डीएलएसए सेक्रेटरी ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

अररिया. व्यवहार न्यायालय अररिया के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के निर्देश के आलोक में एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार की संध्या मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने जेल में काराधीन बंदियों से मुलाकात की व उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ की. निरीक्षण के दौरान काराधीन बंदियों के रहने के सभी वार्ड, वाशरूम, सभी वार्डों में पानी की उपलब्धता, कारा अस्पताल, कारागत बंदियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं, मुलाकाती कक्ष, वीसी की व्यवस्था, भोजनालय, महिला वार्ड, महिलाओं के साथ रहने वाले बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं, काराधीन बंदियों के अध्ययन-अध्यापन का कार्य आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव के द्वारा कारा परिसर, शौचालय, सभी वार्डों व नालों के साफ-सफाई के लिए कारा अधीक्षक सुजीत कुमार झा को व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया. निरीक्षण के दौरान कैदियों को बतलाया गया कि जेल लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से आवश्यकतानुसार सभी कारागत बंदी आवश्यक विधिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >