किडनी बीमारी से ग्रस्त मरीज को सदर अस्पताल में नहीं मिली एंबुलेंस

प्राइवेट एंबुलेंस चालक मांग रहे 10-12 हजार रुपये

अररिया. सदर अस्पताल अररिया से जांच के बाद चिकित्सक ने किडनी बीमारी से ग्रस्त मरीज को हायर सेंटर पटना बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को रेफर कर दिया. एंबुलेंस सेंटर 102 पर कई बार फोन लगाया गया. पर सेंटर से टाल मटोल होता रहा. परेशान होकर मरीज के परिजनों ने प्रभात खबर प्रतिनिधि को देखते ही अपना दर्द व्यक्त किया. किसी तरह एंबुलेंस की सुविधा दिलवायी जाये. जिससे मरीज की जान बचायी जा सके. जानकारी के अनुसार कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के कौआकोह गांव निवासी रामअवतार यादव के पुत्र 40 वर्षीय संजय यादव को डाॅ प्रदीप कुमार ने किडनी में खराबी के कारण हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया. परिजन नरेश यादव, भरत यादव, महेश्वरी यादव ने बताया किडनी के खराबी के कारण सांस लेने में भी कभी कभी दिक्कत हो जाती है. इसके लिए चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. जिसे सरकारी एंबुलेंस जरूरी है पर कई बार 102 पर फोन लगाया गया. वेटिंग में रख कर काट दिया जाता है. जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में जब डीपीएम संतोष कुमार से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया तो एंबुलेंस की कोई जानकारी देने के बजाय फोन कट कर दिया करता था. वहीं परिजनों ने यह भी बताया की निजी एंबुलेंस 10 से 12 हजार रुपये मांगता है. हमलोग गरीब आदमी हैं. कहां से इतना रुपये देंगे. समाचार प्रेषण तक किडनी की बीमारी से ग्रस्त मरीज जिंदगी से जूझ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >