पैक्स के सभी अभिलेखों को अद्यतन रखें: बीडीओ

शंकरपुर पैक्स का बीडीओ ने किया निरीक्षण

भरगामा. बीडीओ शशिभूषण सुमन व बीसीओ जयशंकर झा ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र शंकरपुर पैक्स का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पैक्स में चल रही गतिविधियों, अभिलेखों के रख-रखाव, अनाज भंडारण की स्थिति व वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पैक्स प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों को अद्यतन रखा जाये व किसानों को समय पर व पारदर्शी तरीके से लाभ उपलब्ध कराया जाये. उन्होंने कहा कि पैक्स ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. ऐसे में इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बीडीओ ने खाद्यान्न भंडारण की स्थिति, वजन प्रक्रिया व वितरण प्रणाली की भी जांच की व आवश्यक सुधार के निर्देश दिये. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान पैक्स अध्यक्ष आशा देवी , संजीव झा बौआ ,कर्मी व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >