बाल विवाह की आशंका पर कश्मीरी युवक व युवती हिरासत में, जांच में युवती बालिग निकली

अररिया में चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर बाल विवाह की तैयारी को पुलिस ने रोका। कश्मीरी युवक और युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जांच में युवती बालिग पाई गई।

अररिया. चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के बाद शुक्रवार को जिला बाल संरक्षण इकाई और नगर थाना पुलिस ने शहर के बस स्टैंड स्थित वार्ड संख्या-17 के विजय होटल के समीप कथित बाल विवाह की तैयारी को रोक दिया. पुलिस ने कश्मीर के कुपवाड़ा निवासी 40 वर्षीय वजीर मोहम्मद खान और युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.

विवाह कर युवती को कश्मीर ले जाने की थी तैयारी

पुलिस के अनुसार, युवक गुरुवार को अपने एक साथी के साथ अररिया पहुंचा था और युवती से विवाह कर उसे कश्मीर ले जाने की तैयारी थी. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी युवती से पहचान कश्मीर में हुई थी. उसने दावा किया कि युवती के परिजनों की सहमति से विवाह तय हुआ था और उन्हें नकद राशि व आभूषण भी दिए गए थे. युवक ने यह भी कहा कि उसे युवती के नाबालिग होने की जानकारी नहीं थी.

जांच में युवती बालिग पाई गई

मनोकामना स्वयंसेवी संस्था के समन्वयक सुकेश कुमार चौधरी की सूचना पर कार्रवाई की गई. जांच के दौरान युवती के आधार कार्ड में जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 दर्ज मिली, जिसके आधार पर वह बालिग पाई गई.

युवक की पृष्ठभूमि की होगी जांच

सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि युवक की पृष्ठभूमि और उसके दावों की पुष्टि के लिए जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : मृत्यु के बाद भी रोशन होंगी दो जिंदगियां, फारबिसगंज में परिवार ने कराया नेत्रदान : पेश की मिसाल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit Kr Sinha

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >