त्रिकुंज संकीर्तन को लेकर निकाली कलशयात्रा

कलशयात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

भरगामा. प्रखंड के सिमरबनी वार्ड संख्या 02 स्थित रामदेव सरपंच मवेशी हाट में 72 घंटे के अखंड त्रिकुंज संकीर्तन समारोह का शुभारंभ श्रद्धा व भक्ति के माहौल में किया गया. इस अवसर पर 108 कुंवारी कन्याओं ने आकर्षक व अनुशासित कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर धनगाड़ा, सिमरबनी होते हुए गरैया नदी तक पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के बीच कन्याओं ने पवित्र जल को कलश में भरा व पुनः शोभायात्रा के रूप में यज्ञ स्थल तक लौटीं. यात्रा के दौरान कन्याएं पारंपरिक धार्मिक वेशभूषा में सजी-धजी थीं, जिससे माहौल अत्यंत आकर्षक व आध्यात्मिक हो उठा. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी व जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया. भक्ति गीतों, जयकारों व ढोल-नगाड़ों की धुन से वातावरण गुंजायमान रहा. आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अखंड संकीर्तन की शुरुआत की गयी, जो लगातार 72 घंटे तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >