कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरिया के चेता रजौला से शनिवार को अष्टयाम संकीर्तन को लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. बाजे-गाजे के साथ निकाली गयी कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. कलशयात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर सीमा सड़क से शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम स्थित शिवगंगा पहुंची. जहां आचार्य के संकल्प के बाद कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल पहुंची. आयोजक समिति के संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि कलशयात्रा के बाद रामचरित मानस पाठ शुरू होगा. मानस पाठ के समापन के बाद 48 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन शुरू होने की बात कही. इधर शोभा कलश यात्रा को लेकर पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य मो अफाक आलम, सरपंच प्रतिनिधि बलराम सिंह, मुखिया प्रतिनिधि महेश साह, संजय दास, शिकेश पासवान, अजय मंडल, मनोज साह, सुबोध सिंह सहित आयोजक समिति के रजनीकांत विश्वास, तेजू विश्वास,अखिलेश पासवान पंकज पासवान, प्रेम पासवान, सिद्धू ऋषिदेव, भरत ऋषिदेव, रमेश साह,पुलिंदर पासवान व रवींद्र विश्वास के साथ स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.
अष्टयाम को लेकर निकली कलशयात्रा
कलशयात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय
