जोकीहाट विधायक काे किया सम्मानित

शिक्षक व बच्चों ने विधायक को बुके देकर किया स्वागत

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू पूर्णानंद उच्च विद्यालय सोहंदर हाट में शुक्रवार को जोकीहाट विधायक मुर्शिद आलम के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक गुलाम सरवर ने की. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय शिक्षक व बच्चों ने विधायक को बुके देकर स्वागत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुर्शिद आलम ने कहा की जोकीहाट विधानसभा में दो डिग्री कॉलेज संचालित है. अब उच्च शिक्षा के लिए यहां के बच्चों को अन्य शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा की इस विद्यालय से उनका गहरा लगाव है. उन्होंने कहा कि मैं भी स्वयं इसी विद्यालय का छात्र रहा हूं. उन्होंने कहा पूर्णानंद जी के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा की वह एक संत थे. वह गांव गांव घूम घूम कर चंदा जमा कर सोहंदर में एक झोपड़ी नुमा घर बनाकर विद्यालय संचालित कर क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाया था. उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है. सिर्फ निखारने की जरूरत है. उन्होंने कहा की शिक्षा से उनका गहरा लगाव है. उन्होंने कहा की विधायक बनने के बाद उन्होंने पहली मांग जोकीहाट विधान सभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग उठायी. इस दौरान इंटर के मेधावी छात्रों के सम्मान पत्र भी विधायक द्वारा वितरण किया गया. मौके पर मुखिया राजू यादव, मो अली, परवेज आलम, नईम, दामोदर विश्वास, एच एम गुलाम सरवर, इम्तियाज अंजुम,प्रिया वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में आदि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >