जोगबनी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

नशे नहीं करने की लोगों से अपील

-10- प्रतिनिधि, जोगबनी बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत जोगबनी पुलिस के द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण व नशामुक्ति पर नगर वासी व स्कूली बच्चों के साथ मिल कर जागरूकता रैली निकाली. जिसमें स्थानीय जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी के बच्चे भी शामिल हुए. जागरूकता रैली थाना से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड, मुख बाजार से गुजरते हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गांधी चौक तक पहुंची. इस दौरान नगर के लोगों को जागरूक किया गया. वहीं रैली में शामिल स्कूली बच्चों व लोगों के हाथों में विभिन्न तरह के नशामुक्ति के लिए स्लोगन लिखी हुई तख्ती थी. जोगबनी थाना से सीमा तक बच्चे महिला सशक्तीकरण व नशामुक्ति के बैनर , पोस्टर व हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे. साथ ही लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक भी किया जा रहा था. यह जागरूकता रैली जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के नेतृत्व में निकाली गई. मौके पर जोगबनी थाना में कार्यरत अन्य पुलिस कर्मी के साथ साथ जेनिथ पब्लिक स्कूल के निदेशक खुर्शीद खान,आशीष रंजन,पायल लड्ढा, इरफान अली, विकाश कुमार, पिंकी धर, विवेक गुप्ता, जगन्नाथ आचार्य सहित दर्जनों पुलिस बल शामिल थे. ——— उत्पाद अधिनियम के फरार अभियुक्त गिरफ्तार बथनाहा. बथनाहा थाना क्षेत्र के ततमा टोला के पास से एक्साइज मामले में फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ततमा टोला में छापामारी कर उत्पाद अधिनियम के फरार नामजद अभियुक्त ततमा टोला निवासी बबलू दास के ऊपर थाना कांड संख्या-129/24 दर्ज किया गया था. जिसे गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >