जोगबनी में धूमधाम से मनी बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की जयंती, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

जोगबनी में हलवाई समाज ने अपने आराध्य देव बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की जयंती का भव्य आयोजन किया. इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण और प्रसाद वितरण के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. यह आयोजन समाज की एकजुटता का प्रतीक बना.

जोगबनी : सीमावर्ती शहर जोगबनी स्थित साहू धर्मशाला में हलवाई समाज की ओर से आराध्य देव बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण और प्रसाद वितरण के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

पूजा-अर्चना के बाद हुआ ध्वजारोहण

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे बाबा गणिनाथ महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई. इसके बाद सुबह 10 बजे ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण के बाद सुबह 11 बजे उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

दोपहर 1 बजे विशाल भंडारे का आयोजन हुआ. इसमें हलवाई समाज के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया.

समाज की एकजुटता का दिया संदेश

जोगबनी हलवाई समाज के अध्यक्ष संजय उर्फ डमरू साह ने कहा कि हर वर्ष समाज के लोग एकजुट होकर बाबा गणिनाथ जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हैं. उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ हलवाई समाज के आराध्य देव हैं. समाज के लोगों की आस्था है कि उनके आशीर्वाद से समाज में एकता और समृद्धि बनी रहती है.

कार्यक्रम में विजय साह, सुधीर साह, मिथिलेश साह, दीपक साह, जगरनाथ गुप्ता, रतन साह, चंदन गुप्ता, राजेश साह, संजीत साह, गणेश गुप्ता, राजन साह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुदीप भारती

सुदीप भारती प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >