18-प्रतिनिधि, परवाहा शुक्रवार को महिला दिवस के पूर्व संध्या पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बिजली देवी ने की. संगोष्ठी में भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी व भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक कुमार भारती ने बारी -बारी से संबोधित किया. वहीं जीविका दीदियों में सुधा देवी, नीलम देवी, सोनी देवी, शीला देवी, बेबी देवी, तारा देवी आदि महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर गीत गोविंद महतो, संजीत राज आदि भाजपा नेता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
