फारबिसगंज. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के फारबिसगंज पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. मौके पर जहां जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा व जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह, ब्रजेश राय,नगर पार्षद सैय्यद आबिद हुसैन सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जदयू कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर माला पहना कर व शॉल ओढ़ा कर जदयू प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया. स्थानीय कॉलेज चौक के समीप एक होटल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष ही रमेश मेहता अपने दर्जनों साथियों के साथ जदयू का सदस्यता ग्रहण किया. मौके पर टुनटुन मेहता, प्रो लक्ष्मण प्रसाद मेहता, रानी मेहता मिनहाज आलम, चंदन यादव, बमबम यादव, अरूण मंडल, घुरन मंडल,रानीगंज पैक्स अध्यक्ष नवीन मेहता,मुखिया बिनोद मेहता,नरपतगंज निवासी अमित कुमार बब्लू, अशोक यादव, चितरंजन दास सहित अन्य ने जदयू का सदस्यता ग्रहण किया.
जदयू प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
संगठन को मजबूत करने की अपील
