निशांत कुमार के संभावित अररिया यात्रा की तैयारी को लेकर जदयू ने की बैठक

प्रदेश अध्यक्ष का जदयू नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

अररिया. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के संभावित अररिया सद्भाव यात्रा को लेकर जदयू ने सर्किट हाउस अररिया में बैठक की. जिसमें यात्रा की सफलता पर विस्तार से चर्चा की गयी. इससे पहले यात्रा की तैयारी को लेकर अररिया पहुंचे बाल श्रमिक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह बादल का जदयू नेता व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इसके बाद श्री बादल ने जिला भर से आये जदयू नेता के साथ बैठक की. बैठक में निशांत कुमार के संभावित अररिया यात्रा को लेकर जानकारी दी गयी. साथ ही उनके इस पहले सद्भाव यात्रा की रणनीति और उसकी सफलता पर विस्तार से चर्चा की गयी. हालांकि अभी उनके अररिया यात्रा की तिथि अभी निर्धारित नहीं है फिर भी कार्यकर्ता उनकी यात्रा की सफलता को लेकर अभी से तैयारी में जुट गए हैं. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, वीरेंद्र कुमार साह, उमेश पासवान, रजी अहमद, डॉ एम आलम, मो जियाउल्लाह, भवेश कुमार राय, मिथिलेश कुमार, गोपाल कुमार, ब्रजेश राय, महिला जिलाध्यक्ष सुशीला साह के अलावा अन्य नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >