अररिया में आज निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा

जगन्नाथ यात्रा को लेकर भक्त हैं उत्साहित

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जगन्नाथ रथ यात्रा का होगा भ्रमण, नानू बाबा करेंगे आरती अररिया. जगन्नाथ पुरी के तर्ज पर अररिया शहर में आज को भगवान जगन्नाथ जी का भव्य रथ निकाली जायेगी. इसकी तैयारी पुरी कर ली गई है. रथ यात्रा कोशी कॉलोनी संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकाली जायेगी. जो जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों में भ्रमण कराया जायेगा. जिला में पिछले तीन वर्षों से लगातार भगवान जगन्नाथ का रथ निकलने से भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. वही काली मंंदिर चौक पर जगन्नाथ रथ पहुंचने के बाद मां खड्गेश्वरी महाकाली मंंदिर के साधक नानू बाबा के द्वारा महा आरती किया जायेगा. उत्साहित भक्तगण बताते हैं कि भगवान जगन्नाथ, बलराम व बहन सुभद्रा अपनी मौसी के घर जाते हैं. वहां सात दिनों तक विश्राम के बाद फिर से अपने धाम जगन्नाथ पुरी वापस लौटते हैं. इसी जगन्नाथ धाम के तर्ज पर अररिया में रथ यात्रा निकाला जाता है. जिसमे भगवान जगन्नाथ , बलराम व बहन सुभद्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे. मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा बताते हैं कि रथ यात्रा के रूप में भक्त उस दिन का जश्न मनाते हैं जब भगवान कृष्ण, बलराम के साथ, उनकी बहन सुभद्रा को रथ में शहर की शान व वैभव दिखाने के लिए ले गए थे. भगवान जगन्नाथ की बहन ने एक बार नगर देखने की इच्छा जाहिर की थी. तब जगन्नाथ जी व बलभद्र अपनी बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर नगर दिखाने निकल पड़े. ऐसी मान्यता है कि तभी से रथयात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है. इस रथ यात्रा को लेकर कई मान्यताएं है. इस रथ यात्रा के बारे में स्कन्द पुराण ,नारद पुराण में भी विस्तार से बताया गया है. तब से ही भक्तगण रथ यात्रा निकालते हैं. जिले में इस तरह का कार्यक्रम होने से पुरा शहर भक्तिमय हो गया है. 6

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >