आजाद एकेडमी में इस्लामिक क्विज का आयोजन

सफल छात्र-छात्राओं दिया नकद पुरस्कार

अररिया. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले का एक मात्र अल्पसंख्यक मान्यता प्राप्त आजाद एकेडमी स्कूल में में बच्चों के दरम्यान इस्लामिक क्विज का आयोजन किया गया. रमजानुल मुबारक के इस पाक महीने में स्कूल द्वारा इस तरह का आयोजन किया जाता है. ताकि बच्चे आधुनिक शिक्षा के साथ साथ इस्लामिक मामलों की जानकारी भी प्राप्त कर सकें. इस इस्लामिक क्विज के सफल आयोजन को लेकर कुल 50 छात्र- छात्राएं शामिल हुए. जिसके लिए बच्चों का तीन ग्रुप बनाया गया था. जिसमें पहले ग्रुप का नाम हजरत आयशा रजी अल्ला अन्हा, दूसरे ग्रुप का नाम फातिमा जोहरा व तीसरे ग्रुप का नाम हजरत अली था. तीनों ग्रुप में शामिल प्रतिभागी अलग-अलग बैठे थे. इसमें पहला व दूसरा ग्रुप लड़कियों का था. जबकि तीसरा ग्रुप लड़कों का था. इस मुकाबले में प्रथम स्थान मनतशा दूसरे स्थान पर नेहा आफरीन, नवेद आलम, तीसरे स्थान पर नासीर व तूबा नाज शामिल हैं. सभी विजयी छात्र-छात्राओं को स्कूल के प्रिंसिपल ओबेदुररहमान ने नकद पुरस्कार दिया गया. क्विज का संचालन स्कूल के विज्ञान शिक्षक और इस्लामिक मामलों के जानकार अलहाज अरशद अनवर अलिफ ने किया. इस मौके पर मौजूद अतिथियों के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >