आज से प्रारंभ पीएलवी के 100 पदों के लिए इंटरव्यू

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में आगामी 03 वर्षों के लिए नये सिरे से पीएलवी का चयन किया जा रहा है.

14, 15, 16, 17 व 19 मई को होगा इंटरव्यू अररिया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में आगामी 03 वर्षों के लिए नये सिरे से पीएलवी का चयन किया जा रहा है. इसके तहत आगामी 14 मई, 15 मई, 16मई, 17 मई व 19 मई को पीएलवी के सभी 100 पदों के लिए इंटरव्यू किया जाना है. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यह इंटरव्यू न्यायमंडल अररिया के परिसर में लिया जायेगा. प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के हवाले से अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि पीएलवी के पद के लिए आवेदक अपने क्रमांक व साक्षात्कार (इंटरव्यू) की तिथि के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सूचना पट्ट, व्यवहार न्यायालय के वेबसाइट व जिले के एनआइसी के वेबसाइट से इसकी जानकारी ले सकते हैं. अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदक अपने-अपने निर्धारित तिथियों को अपने फोटो युक्त पहचान पत्र व अपनी योग्यता संबंधी कागजातों के साथ साक्षात्कार में भाग लेंगें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >