ARARIA : पंचायत सरकार भवन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट:

जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कुल 94 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है, जबकि 54 पंचायत सरकार भवन वर्तमान में क्रियाशील हैं. वहीं, 9 पंचायतों में सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होने तथा 4 पंचायतों में भूमि विवाद के कारण निर्माण कार्य लंबित है.

डीएम ने दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन पंचायतों में सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित कर भूमि दान के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाए. इसके लिए सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों (बीपीआरओ) को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

लगभग 30,000 सोलर लाइटें लगायी गयीं

बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में 30,980 सोलर लाइट लगाने के लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 30,000 सोलर लाइटों का अधिष्ठापन किया जा चुका है. जिलाधिकारी ने सभी बीपीआरओ को नियमित रूप से पंचायतों का भ्रमण कर सोलर लाइटों की कार्यशीलता की जांच करने तथा खराब पाए जाने पर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

ग्राम सभा आयोजित कराने का निर्देश

उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह कम-से-कम एक बार ग्राम सभा आयोजित कराने का भी निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि अगले माह से बीपीआरओ की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पंचायतों के विकास सूचकांकों के आधार पर उनकी रैंकिंग तय की जाएगी. बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >